राजनीति

लोकसभा चुनाव: आईटी सेल व सोशल मीडिया में बीजेपी की हुंकार

हो जाओ तैयार, दुनिया में हर तरफ भारत देश की चर्चा है और पूरा श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी – अरविंद हरिप्रिया

सारंगढ़ बिलाईगढ़ – भारतीय जनता पार्टी जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़ के आईटी और सोशल मीडिया विभाग की जिला स्तरीय कार्यशाला गुरुवार को भाजपा जिला कार्यालय में सम्पन्न हुई। बैठक में मुख्य अतिथि के रुप में भाजपा जिला प्रवक्ता अरविंद हरिप्रिया रहे। यह बैठक रायगढ़ लोकसभा सोशल मीडिया सह संयोजक सुखराम अनंत, आईटी सेल जिला संयोजक सतीश रात्रे, सोशल मीडिया जिला संयोजक खुबचंद मिरी, सारंगढ़ मंडल अध्यक्ष मनोज जायसवाल, अनु जाती मोर्चा जिला महामंत्री संजय सोनवानी, आईटी सेल जिला सह संयोजक रितेश अजगल्ले,मंडल महामंत्री कोसीर शिवम चंद्रा की मौजूदगी में हुई।

मुख्य वक्ता अरविंद हरिप्रिया ने संबोधित करते हुए कहा की चुनाव की रणभेरी बज चुकी है। आगामी लोकसभा के चुनाव को ध्यान में रखते हुए सोशल मीडिया के योद्धाओं को अपनी भूमिका का प्रभावी ढ़ग से निर्वहन करना होगा। 2014 के लोकसभा चुनाव के बाद से सोशल मीडिया और आइटी विभाग के कार्यकर्ताओं की भूमिका बढ़ी हैं। उन्होंने कहा सोशल मीडिया के कार्यकर्ताओं को पूरी सक्रियता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करते हुए 24 घंटे सजग रहते हुए सोशल मीडिया के हर प्लेटफार्म पर सक्रिय रहना होगा। उन्होंने कहा हम सबको सोशल मीडिया के प्रत्येक प्लेटफार्म पर न सिर्फ विपक्षी दलों द्वारा फैलाये जा रहे दुष्प्रचार को तथ्यात्मक ढ़ग से जवाब देना है बल्कि केन्द्र व राज्य सरकार की योजनाओं का भी प्रचार प्रसार करना है।

आज छत्तीसगढ़ का सरल आदिवासी आज इस प्रदेश का मुख्यमंत्री बनकर कार्य कर रहा है, यह एक बेहद सुखद अनुभव है। उन्होंने आगे कहा कि प्रदेश में भाजपा की सरकार बनते ही प्रदेश के किसानों को दो वर्षों के धन के बकाया बोनस का भुगतान कर दिया गया है। 18 लाख प्रधानमंत्री आवास जो प्रदेश में लंबित थे उनको भी बनाने के लिए प्रदेश की भाजपा सरकार ने अपना राज्यांश देकर प्रधानमंत्री आवास बनाने के कार्य को गति देने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की नेतृत्व में दुनिया ने भारत को अपने आशा का केंद्र बिंदु मान लिया है। दुनिया में हर तरफ भारत देश की चर्चा है और पूरा श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को जाता है।भाजपा आज विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी बन गई है। 1951 से लेकर 1977 तक भारतीय जनसंघ के रूप में 1977 से 1980 जनता पार्टी में तथा 1980 से लेकर आज तक भारतीय जनता पार्टी के रूप में राष्ट्रवाद, सुशासन और गरीब के विकास को लेकर काम कर रही है।

सुखराम अनंत ने संबोधित करते हुए कहा की विधानसभा चुनावों में आईटी व सोशल मीडिया विभाग की महत्त्वपूर्ण भूमिका के लिए सराहना की गई। उन्होने कहा कि भाजपा आईटी विभाग ने विधानसभा चुनावों में जिस प्रकार से कर्मठता के साथ काम किया है और प्रदेश में जनता के बीच सोशल मीडिया से मुद्दो को उठाया और पार्टी के पक्ष को रखा, जिसका पार्टी को लाभ हुआ। उसी तरह लोकसभा चुनाव में एकजुट होकर पार्टी नीतियों को जनता तक पहुंचाना होगा।उन्होंने कहा कि सांसद के कार्यों को प्रमुखता से जनता के बीच रखना होगा। उन्होंने कहा कि अब लोकसभा चुनाव आने वाले हैं। आगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुए जिलों में सोशल मीडिया व आईटी मीडिया के कार्यकर्ताओं को ज्यादा एक्टिव करना है। जिससे केन्द्र व प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रचार हो सकें। वही नमो एप्प के बारे में जानकारी दी।

सतीश रात्रे ने संबोधित करते हुए कहा की आगामी लोकसभा चुनाव 2024 की बड़ी लड़ाई को ध्यान में रखते हुए, भाजपा का आईटी सेल अपने प्रयासों को तेज कर रहा है। इसके अलावा जगह- जगह पार्टी कार्यकर्ताओं के लिए प्रशिक्षण सत्र आयोजित किए जा रहे हैं और इसके लिए पार्टी प्रत्येक राज्य में समर्पित स्वयंसेवकों की एक टीम बनाने में लगी है। जिसके लिए प्रभावशाली लोगों को शामिल किया जा रहा है। पार्टी, अपने कार्यकर्ताओं को सोशल मीडिया को संभालने का प्रशिक्षण दे रही है।

आज तकरीबन हर इंसान स्मार्टफोन यूजर है, जिसके पास देश और प्रदेश में हुए सकारात्मक बदलाव की सच्ची तस्वीर हर हाल में पहुंचनी ही चाहिए। इसके लिए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से ज्यादा ताकतवर मंच और कोई नहीं हो सकता है। आईटी और सोशल मीडिया के सदस्यों को टीम भावना के साथ मिलकर आगामी लोकसभा चुनाव के लिए कमर कस लेने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि आईटी और सोशल मीडिया विभाग के सदस्य जोरदार तरीके से शंखनाद अभियान चलाएं और विरोधियों के हर कुचक्र और झूठ का पूरी ताकत के साथ जवाब दें, इसके लिए योजनाओं के लाभार्थियों से बात करें और उनके अनुभव को रिकॉर्ड करें और झूठा आरोप लगाने वालों को टैग करें। उन्होंने कहा कि देश के हर नागरिक तक ये संदेश पहुंचना चाहिए कि मोदी राज में किस तरह से देश ना सिर्फ ताकतवर हुआ है, बल्कि इसके सामर्थ्य का लोहा भी आज पूरी दुनिया मान रही है। इसके लिए हम सभी को खुद को अपडेट रखना होगा।

आगे कहा की वर्तमान दौर युवा शक्ति का दौर है। आज का युवा सोशल मीडिया के अनेको प्लेटफार्म पर सक्रियता के साथ जुड़ा हुआ है। उन्होने कहा अपनी बात, अपनी विचारधारा और सरकार के कार्यो को आमजनमानस तक सहजता और सरलता के साथ शीघ्रता से पहुंचाने में सोशल मीडिया एक सशक्त माध्यम है।

खूबचंद मिरी ने संबोधित करते हुए कहा की सोशल मीडिया के सभी प्लेटफॉर्मों पर कार्यकर्ताओं को एक्टिव मोड में रहकर सोशल मीडिया को हथियार के रूप में इस्तेमाल कर जनता की बीच सकारात्मक विषयों को अधिक प्लेटफॉर्मो पर प्रसारित करने का आवाह्न किया। साथ ही कार्यकर्ताओं को फेसबुक, व्हाट्सऐप, ट्विटर किस प्रकार से सरकार की नीतियों का प्रचार-प्रसार करना है के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि वर्तमान युग सोशल मीडिया का युग है, इसलिए केंद्र सरकार 2024 के लोकसभा चुनावों का प्रचार अब सोशल मीडिया से कर रहा है। सोशल मीडिया के माध्यम से प्रचार-प्रसार पूरे प्रदेश में किया जा रहा है।

मंच को संबोधित मंडल अध्यक्ष मनोज जायसवाल व कोसीर मंडल महामंत्री शिवम चंद्रा ने भी किया। इस बैठक जिला कार्यसमिति सदस्य दिलीप साहू, अनुज जायसवाल, प्रकाश देवांगन, अरविंद महिलांगे, महेंद्र जायसवाल, प्रिंस बारेठ, मनसाय साहू, अभिषेक डडसेना, गुलशन महिलांग, अभिषेक दुबे, मुकेश जाटवर, अनिल सोनवानी सहीत भाजपा पदाधिकारीगण मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button