राजनीति

ये मोदी की गारंटी है पूरा किसान को कर्जदार नही बल्कि कर्जमुक्त बनाना है – सतीश रात्रे

जिले में 79780 किसानों को मिला 134 करोड़ 72 लाख रूपए का धान बोनस

बिलाईगढ़ – शासकीय शहीद वीर नारायण सिंह महाविद्यालय परिसर बिलाईगढ़ में सोमवार को पूर्व प्रधानमंत्री स्व अटल बिहारी बाजपेई के जन्म दिवस पर सुशासन दिवस के अवसर पर धान बोनस राशि वितरण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से डॉ. दिनेश लाल जांगड़े मौजूद थे। मंच पर अन्य अतिथि के रूप में भाजपा जिला अध्यक्ष सुभाष जालान, अनु. जाती मोर्चा प्रदेश महामंत्री बेदराम जांगड़े, जिला उपाध्यक्ष द्वारिका साहू, जिला मंत्री रामनारायण देवांगन, पिछड़ा मोर्चा जिलाध्यक्ष त्रिलोक देवांगन, आईटी सेल जिला संयोजक सतीश रात्रे, जिला सह सोशल मीडिया प्रभारी देवानंद मार्कंडेय, मंडल अध्यक्ष धनेश साहू, मंडल अध्यक्ष झाडू राम चंद्रा सहित अन्य पदाधिकारी गण मौजूद थे।

सतीश रात्रे ने कहा की अटल बिहारी वाजपेई जी ने अपना पूरा जीवन सरलता से किया। उनके बताए रास्ते पर चलकर की सुशासन आ रहा है। उन्होंने कहा की मोदी जी ने जो गारंटी दिया था उसे राज्य सरकार पूरा कर रही है। उन्होंने कहा की जनता ने बहुमूल्य मत देकर भाजपा की सरकार बनाई इसके लिए उन्होंने सभी का आभार जताया। आज हम सब बोनस त्यौहार, मोदी गारंटी पूरा करने का त्यौहार मना रहे है। भाजपा सरकार का संकल्प है की किसान कर्ज माफी वाला नही बल्कि किसान को कर्ज मुक्त करना है। कुछ राजनीतिक पार्टी चुनाव आने पर कर्ज माफी का लालच देते है। अब सच्चा के बोलबाल है झूठा के मुंह काला है। उन्होंने कहा की कांग्रेस सरकार द्वारा किसानों को वार्मी कम्पोस्ट के नाम पर परेशान किया जा रहा था। उन्होंने कहा की बिलाईगढ में हम हारकर भी जीते है। आज सभी कार्यकर्ताओं में उत्साह है। संकल्प के पथ पर आगे बढ़ रहा है। मोदी गारंटी का पूरा होना तय है।

जिले में 79780 किसानों को मिला 134 करोड़ 72 लाख रूपए का धान बोनस

राज्य सरकार द्वारा प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी बाजपई के जन्मदिन की अवसर पर सुशासन दिवस मनाया जा रहा है इस अवसर पर किसानों को 2 साल का बोनस जो घोषणा पत्र में देने का वादा किया था उसे आज किसानों को दिया गया। जानकारी के मुताबिक सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले में सुशासन दिवस पर मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने वर्चुअल माध्यम से किसानों के खाते में दो वित्तीय वर्ष का धान बोनस राशि ऑनलाइन अंतरित किया। वित्तीय वर्ष 2014-15 में जिले के 38 हजार 609 किसानों को 65 करोड़ 24 लाख 89 हजार 200 रूपए और वित्तीय वर्ष 2015-16 में जिले के 41 हजार 171 किसानों को 69 करोड़ 47 लाख 27 हजार 400 रूपए प्रदान किया गया। इस प्रकार दोनो वित्तीय वर्ष को मिलाकर कुल 79 हजार 780 किसानों को कुल 134 करोड़ 72 लाख 16 हजार छह सौ रूपए प्रदान किए गए।

Related Articles

Back to top button