छत्तीसगढ़

सत्य निज नाम बोध के सदस्यों ने किया पौधरोपण।

बिलाईगढ़-पर्यावरण संरक्षण की दिशा में सत्य निज नाम बोध संस्थान पोड़ी(राछा) जिला जांजगीर चांपा के सदस्यों द्वारा प्रतिवर्ष अपने गुरु स्तय कबड्डी दास के जन्म दिवस पर 15 सितम्बर के उपलक्ष्य में राज्य के विभिन्न जिला में एक माह तक 1 से 30 सितंबर तक वृक्षारोपण अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान में सदस्यों द्वारा विभिन्न प्रकार के फलदार एवं छायादार वृक्षों का रोपण किया जा रहा है। इस दौरान सत्य निज नाम परिवार बिलाईगढ़ क्षेत्र के सदस्यों द्वारा भटगांव जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़ में छायादार वृक्षों का रोपण किया गया। इस कार्यक्रम में संस्थान के केंद्रीय सदस्य क्षेत्रीय अध्यक्ष एवं अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे। अध्यक्ष ने कहा कि वृक्ष है तो हम है,वृक्षों के बिना हमारा कोई अस्तित्व नहीं है। एक वृक्ष सौ पुत्रों के समान है बिलाईगढ़ में छायादार फलदार वृक्षों का रोपण किया गया। इस कार्यक्रम में क्षेत्रीय अध्यक्ष सत्य विक्रम प्रसाद साहू,सदस्य सत्य पितंबर साहू,सत्य केसेन्द कुमार,सत्य मनहरण लाल खटकर,सत्य सहसराम साहू,सत्य शत्रुघन प्रसाद,सत्य पार्वती साहू,सत्य सन्तोष कुमार साहू एवं सत्य निज नाम परिवार के सदस्यों के द्वारा वृक्षारोपण किया गया।

Related Articles

Back to top button