छत्तीसगढ़

कलेक्ट्रेट आगजनी कांड़ : बलौदाबाजार कलेक्टर के.एल.चौहान और एस.पी.सदानंद कुमार हटाये गये, दीपक सोनी होगे नये कलेक्टर, विजय अग्रवाल को बनाया गया एस.पी.।

बलौदाबाजार– बलौदाबाजार में कल हुए उग्र प्रर्दशन में कलेक्टोरेट और एस.पी. कार्यालय को उपद्रवियो के द्वारा आग लगाये जाने की घटना से नाराज राज्य सरकार ने कलेक्टर के.एल.चौहान और एस.पी.सदानंद कुमार की छुट्‌टी कर दिया है।

दोनो अधिकारियो को हटाकर नये अधिकारियो की पदस्थाना कर दिया गया है।


बलौदाबाजार कलेक्टर के.एल.चौहान के को मंत्रालय में विशेष सचिव का पद दिया गया है और उनके स्थान पर दीपक सोनी को बलौदाबाजार कर नया कलेक्टर बनाया गया है। वही पुलिस कप्तान सदानंद कुमार पर भी गाज गिरी है। उनको हटाकर अंबिकापुर के एस.पी. विजय अग्रवाल को बलौदाबाजार का एस.पी. बनाया गया है।

योगेश पटेल को अंबिकापुर का एस.पी.बनाया गया है।

Related Articles

Back to top button
Join our Group