छत्तीसगढ़

धान खरीदी केंद्र पवनी के प्रभारी रामेश्वर साहू पर गिरि गाज।

बिलाईगढ़– नगर पंचायत पवनी के धान खरीदी केंद्र प्रभारी रामेश्वर साहू को हटा दिया गया है। बता दे कि बीते दिन सारंगढ़ -बिलाईगढ़ के कलेक्टर धर्मेश कुमार साहू के द्वारा धान खरीदी केंद्र पवनी का औचक निरीक्षण किया गया था। इस दौरान किसानों से 40.600 किलो से अधिक धान की खरीदी किया गया था। प्रति बोर में धान की मात्रा अधिक पाई गई थी इसके साथ ही अमानक एवं गुणवत्ता विहीन धान की भी खरीदी कर लिया गया था। जिसको लेकर कलेक्टर धर्मेश कुमार साहू ने नाराजगी जाहिर किया था।

और प्राधिकृत अधिकारी को कार्यवाही करने के निर्देश दिए थे जिसके बाद प्राधिकृत अधिकारी प्राथमिक कृषि सख्त सहकारी समिति मर्यादित पवनी के द्वारा आदेश जारी करते हुए कहा गया है कि 4 दिसंबर 2024 को कलेक्टर महोदय द्वारा औचक निरीक्षण में किसानों से निर्धारित मात्रा से अधिक धान तौल करने तथा गुणवत्ता विहीन धान की खरीदी किया जाना पाया गया तदानुसार धान उपार्जन केंद्र पवनी के धान खरीदी प्रभारी रामेश्वर कुमार साहू (प्रभारी समिति प्रबंधक) को धान उपार्जन केंद्र पवनी से पृथक किया गया है।

Related Articles

Back to top button