राजनीति

भटगांव मंडल में भाजपा ने चलाया लाभार्थी संपर्क अभियान

भाजपा जिलाध्यक्ष सुभाष जालान ने केंद्र की मोदी सरकार के कार्यों के बारे में लोगों को बताया, भाजपा के पक्ष में मतदान की अपील की।

बिलाईगढ़ – भटगांव मंडल के भाजपाइयों ने गुरुवार को लाभार्थी संपर्क अभियान चलाया। इस लाभार्थी संपर्क अभियान में भाजपा सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिलाध्यक्ष सुभाष जालान प्रमुख रुप से उपस्थित थे। मंडल के कार्यकर्ताओं ने बांदरी गांव स्थित बूथ पर लाभार्थी संपर्क अभियान चलाया और केंद्र की मोदी सरकार के कार्यों के बारे में लोगों को बताया। लोकसभा चुनाव में नरेंद्र मोदी को फिर प्रधानमंत्री बनाने के लिए मतदान करने का आग्रह किया। मौके पर भाजपा भटगांव मंडल अध्यक्ष रेवती चंद्रा, महामंत्री श्यामलाल साहू, दुर्गेश केशरवानी,आईटी सेल जिला संयोजक सतीश रात्रे, महामंत्री रेशम कुर्रे, सुरेश रघु, मंडल मंत्री विशाल चौहान,  देवानंद मार्कंडेय, किंकर कुर्रे, अमित अजगल्ले सहित भाजपा पदाधिकारीगण मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button