महाविद्यालय बिलाईगढ़ में हुआ कुष्ठ निवारण जागरूकता कार्यशाला का आयोजन।

बिलाईगढ़– शासकीय शहीद वीर नारायण सिंह महाविद्यालय बिलाईगढ़ में यूथ रेड क्रॉस के द्वारा कुष्ठ निवारण दिवस के उपलक्ष में “एक दिवसीय कुष्ठ निवारण जागरूकता कार्यशाला” का आयोजन किया गया जिसमें रिसोर्स पर्सन के रूप में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिलाईगढ़ से डॉ पुष्पेंद्र वैष्णव (विकासखंड चिकित्सा अधिकारी), संतोष देवांगन (नेत्र चिकित्सा अधिकारी) एवं गणेश देवांगन (ए एन एम) को आमंत्रित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः 11 बजे भारत के स्वतंत्रता संग्राम में अपने प्राणों की आहुति देने वाले शहीदों की स्मृति में 2 मिनट का मौन धारण कर किया गया। इस अवसर पर महात्मा गांधी के तेल चित्र पर पुष्पार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर छात्रों को इस दिवस के महत्व के बारे में बताया गया। कार्यशाला में डॉक्टर वैष्णव के द्वारा कुष्ठ रोग के लक्षण, फैलने के कारण, इस रोग का शरीर पर प्रभाव, रक्षात्मक उपाय एवं इसके चिकित्सा के संबंध में जानकारी प्रदान की गई। साथ ही गणेश देवांगन के द्वारा छात्र-छात्राओं के जिज्ञासाओं का समाधान किया गया। अंत में प्रभारी प्राचार्य सुनीता विक्रम कोशले द्वारा आभार प्रदर्शन किया गया।