राजनीति

मोदी को पीएम बनाने कमलेश जांगड़े का सहयोग जरूरी – त्रिलोक देवांगन

बिलाईगढ – लोकसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी कमलेश जांगड़े चौधरी की जीत सुनिश्चित करने बिलाईगढ़ विधानसभा क्षेत्र के ग्राम खुरसुला बुथ क्र 213 में भाजपा द्वारा आयोजित चाय पे चर्चा कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पिछड़ा मोर्चा जिलाध्यक्ष त्रिलोक देवांगन ने अबकी बार 400 पार का नारा लगाते हुए नारी शक्ति को आगे आकर महिला उम्मीदवार को जिताने एकजुट होने का आह्वान किया।

जिसमें देवांगन ने मोदी गारंटी एवं महतारी वंदन जैसी कल्याणकारी योजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि देश की बढ़ती इकोनॉमी को बरकरार रखने मोदी जैसे मजबूत नेता की जरूरत है। हम जांजगीर चांपा लोकसभा क्षेत्र से कमलेश जांगड़े को जीता कर देश में तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने में मदद कर सकते हैं। इस अवसर पर घासीराम डड़सेना शक्ति केंद्र संयोजक, त्रिपुरा बाई डडसेना उपाध्यक्ष मंडल बिलाईगढ़,केदार साहू युवा प्रमुख, धरम लाल साहू बुथ अध्यक्ष, कुशल बाई डडसेना महिला प्रमुख, हीराराम साहू शक्ति सहसंयोजक, सहदेव साहु किसान मित्र, नारायण पटेल बुथ अध्यक्ष करियटार, गजानंद डडसेना, भुनेश्वर साहू, श्यामदास मानिकपुरी, गोपाल साहू, रामलाल, फिरत साहू, भरत साहू आदि उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button