राजनीति

रामनारायण देवांगन ने भव्य रैली के साथ बिलाईगढ़ नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए दाखिल किया नामांकन

बिलाईगढ़ – भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष पद के उम्मीदवार रामनारायण देवांगन ने 28 जनवरी को नगर पंचायत बिलाईगढ़ के अध्यक्ष पद के लिए नामांकन दाखिल किया। इस अवसर पर बाजे-गाजे के साथ एक भव्य रैली निकल गई, जिसमें हजारों की संख्या में नगरवासियों ने हिस्सा लेकर भाजपा की ओर से अधिकृत प्रत्याशी का समर्थन कर नगर में कमल खिलाने का संकेत दिया।

रैली की शुरुआत और समापन – नामांकन रैली की शुरुआत माँ समलाई मंदिर में पूजा-अर्चना से हुई। इसके बाद रैली पुलिस थाना रोड से होते हुए मुख्य मार्ग से होते हुए इंद्रा मार्केट, अटल चौक से तहसील कार्यालय पहुंची। रैली के दौरान नगर में उत्सव का माहौल दिखाई दिया। भाजपा के झंडे और नारों के बीच नगरवासियों ने जमकर उत्साह दिखाया।

नामांकन और संबोधन – तहसील कार्यालय पहुंचकर रामनारायण देवांगन ने औपचारिक रूप से अपना नामांकन दाखिल किया। इसके बाद उन्होंने नगरवासियों को संबोधित करते हुए कहा, “एक बार फिर बिलाईगढ़ में कमल खिलेगा। भाजपा की सरकार नगर के विकास के लिए प्रतिबद्ध है और बिलाईगढ़ की जनता का अपार समर्थन इसे और मजबूत करेगा।” उन्होंने अपने पिछले 8 महीनों कार्यकाल की उपलब्धियां गिनाईं। वही आगे कहा कि पिछली बार नगरीय निकायों के चुनाव के पहले पूर्ववर्ती कांग्रेस की भूपेश सरकार ने नगर पंचायत, नगरपालिका और नगर निगम के चुनाव के नियमों में बड़ा बदलाव किया था। इसमें अध्यक्ष और महापौर के चुनाव का अधिकार जनता से छीनकर चुने हुए पार्षदों को दे दिया था। जिससे इस तरह के नियमों से चुनावी गड़बड़ी और खरीद-फरोख्त को बढ़ावा मिल रहा था। लेकिन अब भाजपा सरकार ने नगरीय चुनाव में जनता को अधिकार दिलाया जिससे जनता को नगरीय निकायों के चुनाव मतदाता एक के बजाय दो वोट कर पाएंगे। इनमे एक पार्षद तो दूसरा नगर अध्यक्ष का होगा।

नगरवासियों का समर्थन – रैली में बड़ी संख्या में महिलाओं, युवाओं और बुजुर्गों ने हिस्सा लिया। नगरवासियों का कहना था कि रामनारायण देवांगन के कार्यकाल में नगर में कई विकास कार्य हुए, जिनमें सीसी रोड निर्माण, अटल चौक में मूर्तिस्थापना, नगर सौन्दर्यीकरण, जलापूर्ति और अन्य जनहित के कार्य शामिल हैं। लोगों ने उम्मीद जताई कि उनकी जीत के बाद बिलाईगढ़ और तेजी से विकास की ओर अग्रसर होगा।

भविष्य की उम्मीदें और भाजपा की रणनीति – रामनारायण देवांगन के नामांकन के साथ भाजपा ने यह संकेत दिया है कि पार्टी से इस बार बिलाईगढ़ में अपनी जीत सुनिश्चित करने के लिए पूरी ताकत झोंक देगी। स्थानीय नेताओं और जनता के सहयोग से भाजपा की यह रैली आगामी चुनावों में पार्टी की मजबूती का संकेत है। बिलाईगढ़ में यह नामांकन रैली न केवल भाजपा के लिए शक्ति प्रदर्शन का माध्यम बनी, बल्कि यह भी स्पष्ट किया कि पार्टी विकास और जनहित के मुद्दों को लेकर जनता के बीच मजबूत पकड़ बना रही है।

Related Articles

Back to top button