छत्तीसगढ़

बिलाईगढ़ में राजशाही दशहरा महोत्सव कल

बिलाईगढ़ – बिलाईगढ़ में कल दिनांक 13/10/2024 दिन रविवार को भव्य राजशाही दशहरा महोत्सव का आयोजन राजमहल परिवार बिलाईगढ़ के द्वारा किया जा रहा है। दशहरे के दिन राजा साहब ओमकारेश्वर शरण सिंह बिलाईगढ़ लाव लश्कर एवं गाजे बाजे के साथ रैनि भाठा प्रस्थान करते हैं तथा मंचीय कार्यक्रम के बाद तीरंदाजी एवं गढ़ तोड़ाई प्रतियोगिता होता है तीरंदाजी प्रतियोगिता में 2101/ नगद तथा गढ़तोड़ाई में एक बकरा इनाम स्वरूप प्रदान किया जाता है। बिलाईगढ़ का राजशाही दशहरा महोत्सव इस क्षेत्र के अलावा पुरे प्रदेश में मशहूर है जिसे देखने तमाम नाते रिश्तेदार एवं लोग जन दूर-दूर से यहां आते हैं।

Related Articles

Back to top button