जांजगीर चांपा लोकसभा में भाजपा की जीत, लोकसभा सह संयोजक डॉ दिनेश लाल जांगड़े ने जताया आभार

सारंगढ़ बिलाईगढ़ – लोकसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी कमलेश जांगड़े को प्रचंड बहुमत से जीत दिलाने पर पूर्व बिलाईगढ़ विधायक प्रत्यासी एवं जांजगीर चांपा लोकसभा सह संयोजक डॉ. दिनेश लाल जांगड़े ने लोकसभा के समस्त मतदाताओं व कार्यकर्ताओं को शुभकामनायें दी है।
डॉ. दिनेश लाल जांगड़े ने कहा की मोदी की गारंटी और विष्णुदेव के सुशासन से छत्तीसगढ़ में चहुमुखी विकास हो रहा है। इसी का परिणाम है कि देश की उन्नति और तरक्की के लिए जनता ने फिर से भाजपा सरकार बनाने को लेकर भरोसा जताया और छत्तीसगढ़ में 10 लोकसभा सीट पर भाजपा प्रत्याशियों ने प्रचंड बहुमत से जीत दर्ज किये है।
लोकसभा चुनाव के परिणाम में 60000 मतों से जांजगीर चांपा में भाजपा प्रत्याशी की जीत मिलने पर उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं बधाई दिए और कमलेश जांगड़े को सांसद के रूप सेवा का अवसर देने पर मतदाताओं का आभार जताये।