जिला संयोजक सतीश रात्रे ने रमतला गांव से झंडा लगाकर बूथ विजय संकल्प अभियान की शुरुआत की

बिलाईगढ़ – विजय संकल्प दिवस घर घर झण्डा अभियान के तहत सारंगढ़ बिलाईगढ़ भाजपा आईटी सेल जिला संयोजक एवं भाजपा मीडिया प्रभारी सतीश रात्रे ने रमतला गांव बुथ क्रमांक 217 में घर पर भाजपा झण्डा बांधकर अभियान की शुरुआत कर अबकी बार पुनः मोदी सरकार लाने एवं भाजपा प्रत्याशी कमलेश जांगड़े को विजयश्री दिलाने के लिए दृढ़ संकल्पित हुए।
सतीश रात्रे ने कहा कि बूथ विजय संकल्प अभियान देश भर में भाजपा का झंडा लहराने का आगाज है। 2024 चुनाव में पूरे देश में भाजपा के सुशासन का झंडा लहराने वाला है। मोदी सरकार के नेतृत्व में सुशासन स्थापित करते हुए देश ने नए आयाम स्थापित किए हैं और पुनः विश्व गुरु बनने की ओर अग्रसर है। आज पूरा भारत देश विकसित भारत संकल्प की ओर अग्रसर है, भारतीय जनता पार्टी के आव्हान पर आज सभी कार्यकर्ता भाजपा का झंडा घर घर पर लगा रहे हैं यह आने वाली जीत का संकल्प है जिसमें तीसरी बार पुनः केंद्र में भारतीय जनता पार्टी की मोदी सरकार नेतृत्व करने वाली है। और पुनः भारत देश को समृद्धि की ओर अग्रसर करेंगी।
इस अवसर पर मुख्य रूप से पिछड़ा मोर्चा जिला कार्यसमिति सद्स्य हीराराम साहू ,भाजपा जिला सह सोशल मीडिया प्रभारी देवानंद मार्कंडेय, अनु जाति मोर्चा जिला उपाध्यक्ष अरविंद महिलांगे, पूर्व जनपद सदस्य हरिराम कुर्रे , बुथ अध्यक्ष बसंत साहू, सुरेश साहू, तालेश्वर साहू, परमवीर साहू, अशोक महिलांगे, देवनाथ साहू, गजानंद साहू, सुशील साहू, नारायण साहू, पुरन यादव, रवि साहू, तेरस राम सहित अन्य गणमान्य जन उपस्थित थे।