महाविद्यालय बिलाईगढ़ में मनाया गया 75 वाँ संविधान दिवस ।

बिलाईगढ़– शासकीय शहीद वीर नारायण सिंह महाविद्यालय बिलाईगढ के राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई, यूथ रेड क्रॉस एवं राजनीति विज्ञान विभाग के संयुक्त तत्वाधान में महाविद्यालय के सभाकक्ष में भारतीय संविधान दिवस की 75 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में 26 नवम्बर 2024 को महाविद्यालय के एन. एस. एस इकाई के स्वयं सेवकों, छात्र छात्राओं, अधिकारी कर्मचारियों की उपस्थिति में संविधान दिवस मनाया गया।
और संविधान के उद्देशिका का वाचन किया गया। साथ ही सहायक प्रोफेसर राठौर ने भारत के संविधान पर विश्वास बनाए रखने पर जोर दिया, जब हम सभी अपनी संवैधानिक मूल्यों को ढूंढते हैं तो वह भारत के संविधान में मिलता है। इस अवसर पर संस्था प्रमुख प्रो उमाकांत मिश्र ने संविधान की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि संविधान पुस्तक नही बल्कि देश होता है। कार्यक्रम में संस्था के प्राचार्य प्रो उमाकांत मिश्र सहायक प्राध्यापक सुनीता विक्रम कोसले, पंकज साहू, राजनीति विज्ञान के सहायक प्राध्यापक जीवेंद्र राठौर, एन. एस. एस के कार्यक्रम अधिकारी तुलेश्वर सिंह ध्रुव, अतिथि व्याख्याता दीपक कुर्रे, टीका राम, रेशम चौहान व बड़ी संख्या में छात्र छात्राएं उपस्थित थे।