10 नए मंडल अध्यक्षों की घोषणा : भाजपा संगठन ने युवा, महिला के साथ सभी समाजों को दिया समावेशी नेतृत्व
सभी वर्गों को शामिल किया गया : जालान

सारंगढ़ बिलाईगढ़ – भारतीय जनता पार्टी जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़ में प्रदेश संगठन 10 मंडलों के अध्यक्षों की घोषणा कर दी गई है। जिला संगठन चुनाव अधिकारी व जिला चुनाव पर्यवेक्षक एवं शीर्ष नेतृत्व, प्रदेश व जिला समन्वय समिति के निर्देशन का पालन करते हुए गुरुवार को सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिला के अध्यक्ष सुभाष जालान के द्वारा नियुक्त 10 मंडलो के चुनाव प्रभारी व सहप्रभारी के द्वारा सभी 10 मंडलों में संगठन चुनाव महापर्व के तहत बैठक आयोजित कर सभी मंडलों में पहुंचकर प्रदेश व जिला चुनाव अधिकारी एवं जिला चुनाव पर्यवेक्षक द्वारा भेजे गए बंद लिफाफे को खोलकर नवनियुक अध्यक्ष के नामो की विधिवत घोषणा की गई।
जिसके बाद से ही भाजपा संगठन में नई नियुक्तियों से जिले भर में जगह-जगह पार्टी के मंडल कार्यालयों में कार्यकर्ताओं द्वारा एक दूसरे को मिठाई बांटकर फूल-माला पहनाकर भाजपा जिन्दाबाद के नारों और जय जय श्री राम के जय घोष के साथ काफी आतिशबाजी कर नवनियुक्त मंडल अध्यक्षों का कार्यकर्ताओं ने किया जगह-जगह गर्मजोशी से स्वागत किया गया।
सभी वर्गों को शामिल किया गया : जालान
सर्वसम्मति से जिले में संपन्न हुए इस भाजपा संगठन महापर्व चुनाव के बाद भाजपा जिला अध्यक्ष सुभाष जालान ने कहा कि, भाजपा संगठन ने युवा, महिला के साथ ही सभी समाज वर्गों को सम्मान देते हुए समावेशी नेतृत्व वाली टीम की घोषणा कर ऐतिहासिक कार्य किया है। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष श्री जालान ने प्रदेश व जिला संगठन के साथ ही सभी नवनिर्वाचित अध्यक्ष गणों को बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए सभी अध्यक्ष गणों को टीम भावना के साथ संगठन कार्य को बहुत ही मजबूती के साथ करते हुए विधानसभा, लोकसभा चुनाव मैं किए गए कार्यों के तरह ही आगामी नगरीय निकाय चुनाव व त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में भी केंद्र व प्रदेश में भाजपा की सरकार के द्वारा चलाए जा रहे हैं विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं व जनहित के कार्यों को हर अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाते हुए शहर सरकार में भी अब भारतीय जनता पार्टी का भगवा परचम लहराकर ट्रिपल इंजन की सरकार बनाने की बात कही है।
संगठन ने इन्हें सौंपी मंडल अध्यक्षों की कमान
बिलाईगढ़ मंडल अध्यक्ष सुश्री राधा राकेश, पवनी मंडल अध्यक्ष मानसाय साहू, भटगांव मंडल अध्यक्ष धीरज सिंह, सरसीवां मंडल अध्यक्ष श्याम साहू, केड़ार मंडल अध्यक्ष दीपक साहू, कोसीर मंडल अध्यक्ष हरिशंकर निराला, भेड़वन गुड़ेली मंडल अध्यक्ष रामेश्वर महाराज, सालर मंडल अध्यक्ष रामकुमार थूरिया, लेन्ध्रा मंडल अध्यक्ष शारदा मालाकार, सरिया मंडल अध्यक्ष प्रदीप सतपथी बनाया गया है।