वन महोत्सव कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष सुभाष जालान ने ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत किया पौधरोपण

बिलाईगढ़ – प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम में देशवासियों से एक पेड़ मां के नाम लगाने का आह्वान किया था। देश के नागरिकों से इस वर्ष वर्षा ऋतु में अपनी मां के सम्मान के लिए सम्मान स्वरूप एक पौधा लगाने का आह्वान किया है। जिसके तहत सारंगढ़ बिलाईगढ़ भाजपा जिलाध्यक्ष सुभाष जालान ने आज एक पेड़ मां के नाम अभियान में ग्राम प्राथमिक शाला धौराभाटा में आयोजित वन महोत्सव में विभिन्न फलदार पौधा रोपण किया गया वही वन विभाग के अन्य वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। और आम जनों को पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। कार्यक्रम का शुभारम्भ छत्तीसगढ़ महतारी की छायाचित्र पर दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।
इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष सुभाष जालान ने कहा कि आज हम प्रधानमंत्री श्री मोदी जी के आह्वान पर यहां एक जगह एकत्र हुए हैं। हमारे प्रधानमंत्री ने बहुत ही भावनात्मक अपील की है। पेड़ से हमें ऑक्सीजन मिलता है। पेड़ जरूर लगाना चाहिए लेकिन सुरक्षा भी करना चाहिए। पेड़ लगाकर भूले नहीं, पेड़ को पानी दे और उसका रखरखाव करें। उन्होंने कहा कि यहां के बच्चे और ग्रामीण अपने घर या खेतों में अवश्य पेड़ लगाएं और उसकी सुरक्षा सुनिश्चित करें। पेड़ लगाने के नाम से सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिला का अलग से पहचान बनाएं।
रेंजर मोहम्मद आसिफ खान ने बताया कि पेड़ की असली महत्ता को कोरोना काल ने सिखाया है। आज हर व्यक्ति को अच्छी सेहत के लिए 20 पेड़ की आवश्यकता है। इसलिए हमें कम से कम 20 पेड़ लगाना ही चाहिए और उसकी सुरक्षा सुनिश्चित करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि विकासखण्ड में निःशुल्क वाहन के माध्यम से ही फलदार और छायादार पेड़ों का निःशुल्क वितरण किया जा रहा है। सभी ग्रामीण इसका अवश्य लाभ उठाएं। मोहम्मद रेंजर आसिफ खान सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं अधिकारियों ने भी एक पेड़ मां के नाम पर पौधरोपण कर विकासखंड से पर्यावरण संरक्षण में अपनी जिम्मेदारी निभाने का आग्रह किया।
महोत्सव में लोगों को निःशुल्क पौध का वितरण भी किया गया। इस अवसर पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष द्वारिका साहू, जिला मंत्री रामनारायण देवांगन, मंडल अध्यक्ष धनेश साहू, मंडल महामंत्री हेतराम साहू, आईटी सेल जिला संयोजक एवं विधानसभा प्रभारी सतीश रात्रे, जिला सोशल मीडिया प्रभारी खूबचंद मिरी, सह सोशल मीडिया प्रभारी देवानंद मार्कण्डेय, अनिल साहू, शनीराम साहू, घासीराम डडसेना, अमृत लाल साहू, युवा मोर्चा महामंत्री गोसाईराम भारद्वाज उपस्थित थे तथा रेंजर श्री मोहम्मद आसिफ खान एवम मोतीराम सिदार सहायक परिक्षेत्र अधिकारी बिलाईगढ़,प्रीतम सिंह ठाकुर सहायक परिक्षेत्र अधिकारी पूर्व अर्जुनी,सरोज जायसवाल सहायक परिक्षेत्र अधिकारी भटगांव,ऋषि कुमार दुबे परिसर प्रभारी धनसीर,गोपाल देवांगन परिसर रक्षी बिलाईगढ़,पुष्पेंद्र बघेल परिसर रक्षी पश्चिम बिलाईगढ़,अजय कंवर परिसर रक्षी पूर्व सलीहा,मोहन लाल साहू,छेदी राम यादव वन चौकीदार एवम् सुरक्षा श्रमिक उपस्थित रहे।