
बिलाईगढ़ – छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव के जरिये सत्ता का परिवर्तन हो गया है। सरकार का गठन के बाद परिर्वतन नजर आने लगा है। प्रदेश भर में शहरी सत्ता में जहां भी कांग्रेस पार्टी काबिज है वहां हलचल शुरू हो गई है। इसी कड़ी में सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले के बिलाईगढ़ नगर पंचायत में अध्यक्ष पद का निर्वाचन दिनाक 12 03 2024 को संपन्न हुआ और इस दौरान हुए मतदान में यहां कांग्रेस को पराजय का सामना करना पड़ा। नगर पंचायत बिलाईगढ़ में भाजपा तख्तापलट करने में कामयाब रही। दो साल पहले कांग्रेस में फूट का फायदा उठाकर बीजेपी अपना अध्यक्ष बनाने में कामयाब रही। इस बार भाजपा के पर्यवेक्षक अशोक पाण्डेय और भाजपा जिलाध्यक्ष सुभाष जालान ने भाजपा पार्षदों को एकजुट किया। वोटिंग से पहले रणनीति बनाई और 15 सदस्यों वाले नगर पंचायत में 10 वोट के साथ तख्तापलट कर दिया। वही भाजपा के पक्ष में 10 वोट और विपक्ष मे 4 वोट पड़े।
दो साल पहले हुआ था अविश्वास प्रस्ताव
बिलाईगढ़ नगर पंचायत में हुए चुनाव में कांग्रेस पार्टी का बहुमत रहा और इनके समर्थन से पार्षद द्वारिका देवांगन को अध्यक्ष बनाया गया था। बताया जा रहा है कि द्वारिका देवांगन का कार्यकाल काफी विवादास्पद रहा और उनके ऊपर नगर विकास ना हो पाने जैसे तमाम आरोप लगे। भाजपा पार्षदों ने इसी मुद्दे को लेकर दो साल पहले दिनांक 04 04 2022 को अविश्वास प्रस्ताव लाया था, जो 13= 0 से पारित हुआ था।जिसके बाद कांग्रेस अध्यक्ष हटने के बाद पूर्व कांग्रेस सरकार में नगरीय प्रशासन मंत्री शिव डहरिया द्वारा वार्ड नंबर 14 के पार्षद श्रीमती सोनल भट्ट को कार्यवाहक अध्यक्ष दिनाक 26 05 2022 को नियुक्त किया था। इसके बाद तीन बार राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा चुनाव की तारीख तय किया गया। लेकिन कार्यवाहक अध्यक्ष द्वारा माननीय उच्च न्यायालय बिलासपुर जाकर कुछ न कुछ कारण बताकर चुनाव में रोक लगवा दिया जाता इनके द्वारा लगातार दिनाक 22 06 2022 , एवम् 05 07 2023,और 04 10 2023 तीन बार सत्ता सरकार दुरपयोग कर चुनाव मे रोक लगाकर 21 माह तक कार्यवाहक अध्यक्ष के रूप में कार्य करते रहें। जो कि जनमत का अपमान था।दरअसल हाई कोर्ट द्वारा आदेश दिए जाने के बावजूद जिला प्रशासन द्वारा बिलाईगढ़ नगर पंचायत में पूर्व सरकार के समय नगर पंचायत अध्यक्ष निर्वाचन के लिए सम्मलेन का आयोजन नहीं कराया जा रहा था। जैसे ही प्रदेश में भाजपा की सरकार बनी, नगर पंचायत बिलाईगढ़ में धारा 37/2 में प्रद्त शक्तियों को उपयोग में लाते हुए राज्य सरकार द्वारा दिनाक 19 02 2024 को श्रीमती सोनल भट्ट के स्थान पर श्री रामनारायण देवांगन पार्षद वार्ड 13 को नगर पंचायत बिलाईगढ़ के कार्यवाहक अध्यक्ष के पद पर रिक्त पद की पूर्ति होने तक नियुक्त किया गया।और उसके बाद नगर पंचायत में विधि के अनुरूप चुनाव संपन्न हुआ।भाजपा की नई सरकार बनने के बाद जिला प्रशासन द्वारा पार्षदों का सम्मलेन आयोजित किया गया। पिटासीन अधिकारी स्निग्धा तिवारी जीअनुविभागीय अधिकारी राजस्व बिलाईगढ़ के उपस्थिति में एवम् सभी पार्षदों की मौजूदगी और जिला प्रशासन के दिशा-निर्देश पर मतदान कराया गया जिसमें नगर अध्यक्ष के चुनाव में भाजपा के अध्यक्ष उम्मीदवार रामनारायण देवांगन के पक्ष में 10 वोट मिले वहीं कांग्रेस के अध्यक्ष उम्मीदवार लकेश्वर देवांगन के पक्ष में 4 वोट पड़े। इस तरह भाजपा को 6 वोट से जीत हासिल हुई।
रामनारायण देवांगन के जीत के बाद भाजपाइयों के खिले चेहरे, बंटी मिठाई
रामनारायण देवांगन के अध्यक्ष चुने जाने पर भाजपा जिलाध्यक्ष सुभाष जालान, पर्यवेक्षक अशोक पाण्डेय, जिला उपाध्यक्ष द्वारिका साहू, मंडल अध्यक्ष धनेश साहू, अनु जाती मोर्चा जिलाध्यक्ष राजेश बारटे, आईटी सेल जिला संयोजक सतीष रात्रे, महामंत्री हेतराम साहू, राधा राकेश, प्रभाकर कर्ष, टीकाराम जायसवाल, लोकनाथ साहू, प्रहलाद डडसेना, संतोष साहू, नारायण साहू, सोमू केशरवानी, राजेश शर्मा, विजय अजगल्ले, कमलेश कुर्रे, पार्षद सियाराम कहार, नरेश देवांगन, दिलीप दुबे, श्यामलाल राकेश, कृष्णा देवांगन सहित भाजपा पदाधिकारियों ने देवांगन जीत की खुशी पर भाजपाइयों ने जमकर आतिशबाजी के साथ मिठाइयां बांटकर एक-दूसरे को शुभकामनाएं दी।
नगर अध्यक्ष रामनारायण देवांगन का कहना है कि बिलाईगढ़ नगर पंचायत में बीजेपी की एतिहासिक जीत बिलाईगढ़ नगर की दस हजार नागरिकों की जीत है। नगर पंचायत बनने के बाद आज पहली बार बिलाईगढ़ में भाजपा की जीत हुई हैं। हम सब मिलकर बिलाईगढ़ के नागरिकों के आशा के अनुरूप नगर का विकास करेंगे, बिलाईगढ़ महतारी के सेवा में कोई कमी नही रहेगी। पूरा बिलाईगढ़ मेरा परिवार हैं, हम सब मिलकर बिलाईगढ़ के उन्नति के लिऐ अपना 100 प्रतिशत देंगे। मैं बिलाईगढ़ के नागरिकों,जनप्रतिनिधियों, एवम् हमारे नेता जिला प्रभारी मंत्री टंकराम वर्मा, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गौरी शंकर अग्रवाल, भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ.सनम जांगडे, दिनेश लाल जांगडे , सुभाष जालान, पर्यवेक्षक अशोक पाण्डे, मंडल अध्यक्ष धनेश साहु सहित सभी कार्यकर्ताओ का आभारी हूं।
भाजपा जिलाध्यक्ष सुभाष जालान व पर्यवेक्षक अशोक पांडे ने कहा की भाजपा डबल इंजन की सरकार के साथ नगर का चहुंमुखी विकास होगा। उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाओं को बगैर किसी भी भेदभाव के धरातल पर उतारकर आमजन मानस को लाभ पहुंचाने के लिए कार्य किया जाएगा। यह समलाई माता की नगरी है, सबका विकास हो, यह कदम उठाया जाएगा।