राजनीति

सीएम साय सरकार की पहल ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान ने जगाई पर्यावरण के प्रति जागरूकता- खूबचंद मिरी।

बिलाईगढ़– खूबचंद मिरी भाजपा जिला सोशल मीडिया प्रभारी सारंगढ बिलाईगढ़ ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक करने और पेड़ों के महत्व को समझाने के लिए छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय द्वारा आरंभ किया गया ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान को व्यापक जनसमर्थन मिल रहा है। इस अनूठी पहल ने पूरे राज्य में एक नई ऊर्जा और उत्साह का संचार किया है।अभियान का उद्देश्य प्रत्येक नागरिक को अपनी मां के नाम पर एक पेड़ लगाने के लिए प्रेरित करना है। इस तरह से न केवल पर्यावरण का संरक्षण होगा बल्कि मां के प्रति सम्मान और कृतज्ञता भी व्यक्त की जाएगी। इस मुहिम के तहत अब तक हजारों पेड़ लगाए जा चुके हैं और समाज के हर वर्ग से भरपूर सहयोग मिल रहा है।मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अपने एक संबोधन में कहा, “हमारी माताएं हमें जीवन देती हैं, उनका सम्मान करना हमारा कर्तव्य है। इस अभियान के माध्यम से हम अपनी माताओं के प्रति सम्मान प्रकट कर सकते हैं और साथ ही पर्यावरण संरक्षण में भी योगदान दे सकते हैं।

Related Articles

Back to top button